
Bharat varta desk:
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन ली गई हैं. रायबरेली सीट से लोकसभा में 6 कार्यकाल पूरा करने के बाद संसद के उच्च सदन में यह उनका पहला कार्यकाल है. सोनिया गांधी ने 15 फरवरी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान करते हुए राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेशन फाइल किया था. सोनिया गांधी के अलावा राजस्थान से बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्य से उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए है. राजस्थान में राज्यसभा की 10 सीटें हैं. इसके साथ कांग्रेस के 6 और बीजेपी के 4 सांसद हो जायेंगे.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में 3 सीटों पर चुनाव होने थे. इसमें 3 उम्मीदवारों ने ही नॉमिनेशन फाइल किए थे. राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख थी. किसी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लिए जाने पर तीनों उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया. जरूरत होने पर वोटिंग 27 फरवरी को होनी थी.
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More