
Bharat varta desk:
‘भला ये कोई तरीका है सुबह 9 से 5 बजे तक’, गुस्से में सीएम नीतीश ने केके पाठक की स्कूल टाइमिंग को पलट दिया।
दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार के स्कूलों का समय फिर से बदल दिया। इसे सुबह 9 बजे से और घटा दिया गया। नए आदेश के मुताबिक अब शिक्षकों को सुबह साढ़े 8 से 8:45 के बीच स्कूल पहुंचना पड़ेगा। इसको लेकर बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राजद सदस्यों ने शोर शराबा किया। वहीं नियोजित शिक्षकों को मातृत्व अवकाश न मिलने पर भी विपक्ष ने नाराजगी जताई। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए और मातृत्व अवकाश को लेकर कहा कि जो नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी का दर्जा हासिल कर लेंगे, उन्हें भी 735 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। लेकिन इसके बाद सीएम नीतीश कुमार खड़े हुए और सदन में बड़ा ऐलान किया।
सीएम नीतीश ने केके पाठक के आदेश को पलटा
सीएम नीतीश कुमार केके पाठक से जुड़े सवाल पर विधानसभा में खुद खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने केके पाठक के आदेश को पलट दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि ‘ये जो अभी आप हमसे पूछ लिए, ये जो शिक्षकों के बारे में डिपार्टमेंट ने कर दिया दिया था सुबह 9 बजे से 5 बजे तक। हमने पहले ही कहा कि 9 बजे से 5 बजे तक नहीं होना चाहिए। ये तो 10 बजे से 4 बजे तक होना चाहिए। हमने कह दिया है।’
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More