बड़ी खबर

राजस्थान में कांग्रेस की यात्रा से पहले और जारी सियासी बवाल के बीच अजय माकन की इस्तीफे की पेशकश, जाने क्यों?

नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : कांग्रेस महासचिव और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राजस्थान के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी जारी रखने में असमर्थता और अनिच्छा जताई. सूत्रों के अनुसार, माकन ने अपने एक पेज के पत्र में कहा है कि चूंकि भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने के लिए तैयार है. इसलिए जितनी जल्दी हो सके एक नए प्रभारी महासचिव का होना अनिवार्य है. मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यभार संभालने के समय अजय माकन ने अन्य महासचिवों के साथ पहले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब उन्होंने राजस्थान के प्रभारी के रूप में बने रहने की अनिच्छा व्यक्त करते हुए एक पत्र भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, अजय माकन ने इस कदम की वजह 25 सितंबर को हुए राजनीतिक घटनाक्रम को बताया. सूत्र ने कहा, ‘यहां तक ​​कि उन्होंने कांग्रेस से अपने पारिवारिक संबंधों का भी जिक्र किया, उन्होंने खुद को राहुल गांधी का सिपाही बताया. माकन ने कहा कि इससे दिल्ली में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.’ यह ऐसे समय में आया है जब सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र जा रहे हैं. कांग्रेस की ये यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ पहुंचेगी.

अजय माकन के कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र को ऐसा भी समझा जाए कि जिन्होंने 25 सितंबर को बगावत करी और करवाईं, जिससे वर्तमान राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष और निवर्तमान प्रभारी महासचिव को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, अब उन्हीं लोगों का भारत जोड़ों यात्रा की इंचार्ज बनाया गया.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

4 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago