
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : कांग्रेस महासचिव और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राजस्थान के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी जारी रखने में असमर्थता और अनिच्छा जताई. सूत्रों के अनुसार, माकन ने अपने एक पेज के पत्र में कहा है कि चूंकि भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करने के लिए तैयार है. इसलिए जितनी जल्दी हो सके एक नए प्रभारी महासचिव का होना अनिवार्य है. मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यभार संभालने के समय अजय माकन ने अन्य महासचिवों के साथ पहले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब उन्होंने राजस्थान के प्रभारी के रूप में बने रहने की अनिच्छा व्यक्त करते हुए एक पत्र भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, अजय माकन ने इस कदम की वजह 25 सितंबर को हुए राजनीतिक घटनाक्रम को बताया. सूत्र ने कहा, ‘यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस से अपने पारिवारिक संबंधों का भी जिक्र किया, उन्होंने खुद को राहुल गांधी का सिपाही बताया. माकन ने कहा कि इससे दिल्ली में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.’ यह ऐसे समय में आया है जब सचिन पायलट भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र जा रहे हैं. कांग्रेस की ये यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ पहुंचेगी.
अजय माकन के कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे पत्र को ऐसा भी समझा जाए कि जिन्होंने 25 सितंबर को बगावत करी और करवाईं, जिससे वर्तमान राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष और निवर्तमान प्रभारी महासचिव को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, अब उन्हीं लोगों का भारत जोड़ों यात्रा की इंचार्ज बनाया गया.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More