बड़ी खबर

भगोड़े विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से 4 महीने की सजा, संपत्ति होगी कुर्क


Bharat varta desk:
अवमानना मामले में भगोडे विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 4 माह कारावास और 2000 जुर्माने की सजा सुनाई है।
विजय माल्या को 2017 में ही सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में दोषी करार दे दिया था। उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ द्वारा दायर एक मामले में अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन अमरीकी डालर हस्तांतरित करने का दोषी पाया गया था।

इस मामले में आज सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने माल्या को अधिकतम सजा दिए जाने की ओर से मांग की थी। केंद्र सरकार के वकील ने कहा कि‌माल्या ने न सिर्फ विदेशी खातों में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर अदालत को गलत जानकारी दी, बल्कि पिछले 5 साल से कोर्ट में पेश न होकर आदेशों की अवमानना भी, की है। सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी को 4 सप्ताह के भीतर ब्याज के साथ 40 मिलियन अमेरिकी डालर वापस करने का भी निर्देश दिया है अन्यथा उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

भारत के कई राजनेताओं से याराना संबंध रखने वाला विजय माल्या सालों से फरार है और इन दिनों ब्रिटेन में रह रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago