
Bharat varta desk:
अवमानना मामले में भगोडे विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 4 माह कारावास और 2000 जुर्माने की सजा सुनाई है।
विजय माल्या को 2017 में ही सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में दोषी करार दे दिया था। उन्हें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ द्वारा दायर एक मामले में अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन अमरीकी डालर हस्तांतरित करने का दोषी पाया गया था।
इस मामले में आज सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने माल्या को अधिकतम सजा दिए जाने की ओर से मांग की थी। केंद्र सरकार के वकील ने कहा किमाल्या ने न सिर्फ विदेशी खातों में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर अदालत को गलत जानकारी दी, बल्कि पिछले 5 साल से कोर्ट में पेश न होकर आदेशों की अवमानना भी, की है। सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी को 4 सप्ताह के भीतर ब्याज के साथ 40 मिलियन अमेरिकी डालर वापस करने का भी निर्देश दिया है अन्यथा उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
भारत के कई राजनेताओं से याराना संबंध रखने वाला विजय माल्या सालों से फरार है और इन दिनों ब्रिटेन में रह रहा है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More