
पटना। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 1.45 लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि देश में कोविड-19 रिकवरी रेट के मामले में बिहार शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में रिकवरी रेट 87.79 फीसदी था। वहीं दादर-नगर हवेली/दमन-दीव में ये दर 88.36 फीसदी रहा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 1965 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 1,28,376 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। प्रदेश का रिकवरी रेट बढ़कर 88.01 फीसदी तक पहुंच गया।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर अब 1,45,860 हो गई, वहीं मृतकों की संख्या 750 पहुंच गई है। राज्य में अभी 16,734 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 1,065 लोगों की मौत हुई है और 90,632 नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 41,13,811 और मौतों की संख्या 70,626 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी। कुल मामलों में से 8,62,320 सक्रिय मामले हैं, वहीं 31,80,865 लोग अब तक इससे उबर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि रिकवरी दर 77.32 फीसदी और मृत्यु दर 1.72 हो गई है। देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 26,276 मौतों सहित कुल 8,83,862 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार हैं। वहीं, भारत ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 10,92,654 परीक्षण किए। इसके बाद अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 4,88,31,145 हो गई है।
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More