नीतीश के गढ़ नालंदा में सीएम कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी ने किया प्रचार

बिहार में रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं यहां के युवा

नालंदा। रातो रात सीएम कैंडिडेट बनकर बिहार समेत देश की राजनीति में सुर्खियां बटोरने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने अब बिहार में सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा पर धावा बोला है। रविवार को नालंदा पहुंची पुष्पम ने वहां के लोगों से न केवल बात की बल्कि अपने विजन के साथ-साथ काले कपड़ों में रहने का राज भी खोला।
बिहार चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए प्लुरल्स पार्टी जोर शोर से तैयारी कर रही है। इस कड़ी में पुष्पम प्रिया चौधरी नालंदा में ही तीन दिवसीय दौरे पर है, जहां वो कई गांवों में घूम घूमकर जनसंपर्क अभियान कर लोगों से समर्थन देने की बात कह रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को वो रहुई प्रखंड के मोरा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने जनसंपर्क अभियान कर सरकार की खामियों को गिनवाया। पुष्पम प्रिया ने कहा कि पूरे बिहार के कल-कारखाने और छोटे बड़े सभी उद्योग धंधे खत्म हो गये हैं या यूं कहें तो पटना के एक अणे मार्ग में जाकर सारी चीजें समाप्त हो गई हैं, जिसके कारण आज बिहार में बेरोजगारों का अंबार लग गया है और यहां के युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्हें कोई रोजगार उपलब्ध भी नहीं कराया जा रहा और ना ही उन्हें कोई उद्योग धंधे लगाकर रोजगार दिया जा रहा है। लगातार ब्लैक ड्रेस पहनने को लेकर चर्चा में रहने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी से सवाल पूछे जाने पर कि पुष्पम प्रिया काले कपड़े में ही क्यों रहती हैं पर उन्होंने कहा कि अगर हम ब्लैक ड्रेस पहनते हैं तो सीएम नीतीश कुमार क्यों उजला ड्रेस पहनते हैं। संविधान में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी पार्टी जीत कर आती है तो दूसरे राज्यों की तरह इस राज्य को भी विकसित और समृद्ध बिहार बनायेंगे

Anupam

Recent Posts

आनंद मोहन की रिहाई आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया, 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश

Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More

3 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago