बड़ी खबर

पीएम मोदी बोले-गीता प्रेस ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतिनिधित्व करती है, शिवपुराण के नए अंक का विमोचन

Bharat varta desk:

आज गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गीता प्रेस जैसी संस्था सिर्फ धर्म और कर्म से ही नहीं जुड़ी है बल्कि इसका एक राष्ट्रीय चरित्र भी है. गीता प्रेस भारत को जोड़ती है, भारत की एकजुटता को सशक्त करती है. गीता प्रेस अलग-अलग भाषाओं में भारत के मूल चिंतन को जन-जन तक पहुंचाती है. गीता प्रेस एक तरह से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतिनिधित्व करती है.

गीता प्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लीला चित्र मंदिर में चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, वहीं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया. इस मौके पर पीएम ने गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित शिवपुराण की विशिष्ट अंक का विमोचन किया. पीएम ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से ऐसे सुखद अवसर का मौका मिलता है. विरासत और विकास का एक अनोखा संयोग है गीता प्रेस. गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों- करोड़ लोगों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है. गीता प्रेस संतो और महापुरुषो की तपोस्थली रहा है. जहां गीता होती है वहां साक्षात श्री कृष्ण विराजमान होते हैं.


प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कल्याण पत्रिका को बिना विज्ञापन के निकालना है। आज भी यह पत्रिका बिना विज्ञापन के निकल रही है। उन्होंने कहा कि छपाई से भी कम दर पर गीता प्रेस ने धार्मिक पुस्तकों का प्रकाशन कर जन-जन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है।
प्रधानमंत्री गीता प्रेस के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद वे अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी पहुंचे जहां शनिवार तक रहेंगे और 12000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास करेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

7 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago