
Oplus_131072
Bharat varta Desk
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड की 38 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है. झारखंड में ये दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, जबकि महाराष्ट्र में पहले और आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है. झारखंड में आज 81 में से बची हुई 38 सीटों पर मतदान हो रहा है.
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज (20 नवंबर) वोटिंग हो रही है. जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 10 कद्दावर राजनेताओं की हॉट सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
इनमें सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के पहले सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, राज्य सरकार के चार मंत्रियों इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन और बेबी देवी, विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की सीट शामिल हैं.
भारतीय जनता पार्टी 149 सीटों पर, शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. विपक्षी गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (UBT) ने 95 और एनसीपी (SP) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं. 50 से ज्यादा सीटों पर दोनों शिवसेना के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ हैं जबकि 37 निर्वाचन क्षेत्रों में दोनों पवार ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More