
Oplus_131072
harat varta Desk
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को बिहार के गया पहुंचे. बिहार आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन का उन्होंने उद्घाटन किया. इस दो दिवसीय अधिवेशन में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों, विद्वानों और शोधार्थियों का जुटान हुआ है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गया में 6 सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्धाटन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की सड़कों को अगले चार साल में वो अमेरिका की तरह बना देंगे. वहीं जात-पात को लेकर उनके तेवर सख्त दिखे और उन्होंने इससे दूर होने की सलाह दी.
बिहार आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गरीब आदमी के जीवन को बदलना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि समस्या को देखकर यहां की पॉलिसी बननी चाहिए. अमेरिका की किताब में क्या लिखा है वो देखकर बिहार में बताएंगे तो ये नहीं चलेगा. हम अमेरिका थोड़ी हैं. वहीं मंत्री ने कहा कि ‘लेकिन एक बात जरूर है कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि चार साल के अंदर बिहार के राष्ट्रीय महामार्ग को अमेरिका के बराबर करके दूंगा.’
नितिन गडकरी ने जातपात पर भी कड़ा प्रहार किया और कहा कि मैंने सुना कि बिहार में कोई काम जात के बिना होता ही नहीं है. मैं सांसद हूं. मैनें कहा कि जो जात की बात करेगा उसको ठोकूंगा. आदमी उसके जात नहीं बल्कि उसके गुणों से बड़ा है. आप कभी किसी रेस्टोरेंट में जात पूछतो हो क्या?ऑपरेशन के समय जात नहीं आपको अच्छा डॉक्टर खोजना है फिर जात की बात क्यों करते हो. आदमी अपने गुणों से पूछा जाता है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More