
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी पटना में बेनामी पोस्टर की जंग तेज हो गई है। सता पक्ष और विपक्ष के बीच एक दूसरे पर बेनामी पोस्टर के जरिये हमला बोला जा रहा है और उसका जवाब भी दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पटना के चौक – चौराहे पर बेनामी पोस्टर लगा लालू यादव व उनके परिवार पर सियासी हमला का तीर चलाया गया था। पोस्टर में तस्वीरों व संदेश के माध्यम से लालू परिवार को बिहार पर भार बताया गया था। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर पटना की सड़कों पर एक और बेनामी पोस्टर लगाया गया है। इस बार ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ है।
पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हैं। इस बेनामी पोस्टर्स पर प्रधानमंत्री को कोट करते हुए लिखा है कि ‘नीतीश कुमार के डीनए में ही गड़बड़ी है’. पोस्टर पर ये भी लिखा है ‘मारते रहे बस पलटी, नीतीश की हर बात कच्ची’।
पटना के विभिन्न इलाकों में लगे पोस्टरों पर हालांकि पोस्टर लगाने वाले किसी संगठन, पार्टी और व्यक्ति का नाम नहीं है, परंतु इन पोस्टरों पर छपे तस्वीर व संदेश से समझा जा सकता है कि बेनामी पोस्टर के माध्यम से अपने विरोधी पर हमला कौन कर रहा। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वार और अधिक तेज होने की संभावना है। खासकर तब जब कोरोना काल में चुनाव प्रचार के लिए वर्च्युअल व अन्य सुगम माध्यमों का सहारा लिया जा रहा।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More
View Comments
बहुत बढ़िया ऋषिकेश जी