Categories: Uncategorised

NewsNLive शिक्षा मंच : एक जवाहर नवोदय विद्यालय और उसका प्रिंसिपल ऐसा भी

NewsNLive शिक्षा मंच स्पेशल : झारखंड का एकमात्र जिला साहिबगंज – जहां बहती है गंगा नदी. प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गंगा तट पर बसे इस ऐतिहासिक शहर में विश्व प्रसिद्ध राजमहल की पहाड़ी की गोद में स्थित है जवाहर नवोदय विद्यालय. स्कूल के पास पहाड़ की हरी-भरी वादियों में झरने की कल- कल, छल-छल आवाज प्राकृतिक सौंदर्य की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं.

यह एक ऐसा स्कूल है जहां कोरोना संकट में लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई एक दिन भी बंद नहीं हुई. ऑनलाइन कक्षाएं लगातार होती रही. प्राचार्य मीर सलमान हुसैन के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम स्कूल के 525 बच्चों को लगातार पढ़ाई से जोड़ें हुए हैं.
1994 में स्थापित यह विद्यालय बेहतर पढ़ाई और अनुशासन के लिए शुरू से जाना जाता रहा है. लेकिन जब 2016 में मीर सलमान हुसैन प्राचार्य वन कर यहां आए, उसके बाद विद्यालय की प्रतिष्ठा परवान पर पहुंची. स्कूल शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल हुआ. कई बार नवोदय विद्यालय के कमिश्नर, भारत सरकार, नई दिल्ली की ओर से स्कूल को सम्मान और प्रशस्ति पत्र मिले. कई मौकों पर छात्र-छात्राओं की टीम ने दूसरे स्कूलों और दूसरे राज्यों के नवोदय विद्यालयों में जाकर शैक्षणिक, कला, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन किया. प्राचार्य मीर सलमान हुसैन के कार्यकाल में स्कूल में शिक्षा में नैतिक मूल्यों के समावेश के लिए कई प्रयास हुए. शिक्षा में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के समावेश से बदलेगा समाज विषय पर हुए राष्ट्रीय संगोष्ठी में श्री आगमानंद जी महाराज , इस्कॉन ईश्वरदास जी समेत सभी धर्म के प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

इस स्कूल में पंचवटी की स्थापना की गई है जिसमें बट, पीपल, अशोक, आंवला और बेल के पौधे लगाए गए हैं. रामायण काल में पंचवटी वह जगह थी जहां भगवान राम, लक्ष्मण और सीता ने वनवास के 14 साल काटे थे, इन पांचों तरह के पेड़ों पर हुए वैज्ञानिक शोध में यह बात आई है कि इनसे निकलने वाली ऊर्जा के कारण आसपास सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है.प्राचार्य कहते हैं कि बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए पंचवटी की स्थापना की गई है. वे बताते हैं कि इस विद्यालय में 75 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे पढ़ते हैं. मगर सब के सब काफी प्रतिभाशाली है. प्राचार्य के अनुसार यहां से निकले छात्र अखिल भारतीय सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा ,शिक्षा व अन्य विभागों तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर है,यह सब यहां के शिक्षकों की मेहनत और उच्च अध्यापन शैली के कारण संभव हो सका है. यहां के 2 शिक्षक संजीव कुमार और आरके गोंड को सीबीएसई द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. छात्र राफेल सोरेन ने राष्ट्रीय कला महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है,

Principal : Mir Salman Hussan

Vice Principal : Md Sami Akhter

Teacher Team : M K Singh, A K Singh, Sanjay Kumar, Ajay Kumar, Krishna Kumari, J K Upadhyay, Dr Sangib Kumar, V P Sharma, B C Jha, R K Meena, Jitendra Kumar, A K Sinha, B K Yadav, D Apparao, Shweta, Abhilasha Tiwari, R K Gond

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

View Comments

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago