राज्य विशेष

दिवाली को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किए गाइडलाइन, इस बार ग्रीन क्रैकर्स जलाने के आदेश

नई दिल्ली: दीपावली के बाद हर साल दिल्ली में प्रदूषण की समस्या बढ़ती है. इससे निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने पटाखों की बिक्री व इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन जगह-जगह चस्पा किया है. इस गाइडलाइन में कहा गया है कि दिल्ली में सिर्फ ग्रीन पटाखे मिलेंगे. दीवाली के त्योहार पर रात 8 बजे से 10 बजे पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है. गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 और रात में 9 से 10 बजे तक और क्रिसमस पर रात 11.55 से 12.30 तक पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है. इसके साथ ही पटाखे जलाते वक्त कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का आदेश दिया गया है. इस साल PESO सत्यापित ग्रीन पटाखे दिल्ली के लोगों को आसानी से मिलेंगे. दिल्ली पुलिस ने इस साल ग्रीन पटाखे बेचने के लिए 138 व्यापारियों को अस्थाई तौर पर लाइसेंस जारी कर दिया है. 16 नवंबर तक इन्हें पटाखे बेचने की अनुमति होगी. पिछले साल प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश को समझने में पुलिस व पेट्रोलियम मंत्रालय को काफी वक्त लगा था. जिससे पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस दीवाली से कुछ दिन पहले जारी किए गए. पिछले साल 62 व्यापारियों को लाइसेंस मिला था. दिल्ली पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है. इसमें कहा गया है कि जुड़े पटाखे यानी लड़ियां, खतरनाक कैमिकल और इंपोर्टेड पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी. सिर्फ वही पटाखे बेचे जा सकते हैं जिनकी आवाज फटने के स्थान से 2 मीटर पर 125 डेसीबल या 145 डेसीबल के अंदर हों. साइलेंस जोन में पटाखे फोड़ने की इजाजत नहीं होगी. ग्रीन पटाखे सामान्य पटाखों की तरह होते हैं. इन पटाखों से होने वाला प्रदूषण 40-50 फीसदी कम फैलता है. पूरे देश में अब सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही निर्माण हो सकता है. बेरियम युक्त पटाखे नहीं बेचे जा सकते. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान के मुताबिक ग्रीन पटाखे ऐसे फार्मूले से बनाए गए हैं जो कम प्रदूषण फैलाते हैं. इन पटाखों से निकलने वाला कैमिकल जलने के बाद पानी में बदल जाता है.

Kumar Gaurav

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

20 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago