पॉलिटिक्स

बिहार चुनाव- दूसरे चरण में दिग्गजों की फँसी प्रतिष्ठा दांव पर

तेजस्वी तेजप्रताप सहित चार मंत्री भी हैं चुनावी मैदान में

पटना संवाददाता: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 1514 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें एक ओर जहां राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव अखाड़े में हैं, तो दूसरी ओर राज्य सरकार के चार मंत्रियों में भाजपा से नंदकिशोर यादव और राणा रणधीर तो जदयू से श्रवण कुमार और रामसेवक सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। कई बड़े नेताओं के पुत्र भी मैदान में हैं। दूसरी ओर, भाजपा, जदयू और राजद के कई बागी भी चुनावी जंग में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो कई बाहुबलियों की पत्नियां और बेटे भी मोर्चे पर हैं। इन सबकी परीक्षा दूसरे चरण में होनी है।

तेजस्वी, तेजप्रताप सहित कई दिग्गज मैदान में
दूसरे चरण में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के अलावा भाजपा के दिग्गज मंत्री नंदकिशोर यादव सहित कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। तेजस्वी राघोपुर से, तेजप्रताप हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में शामिल अन्य दिग्गजों की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के पुत्र और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय परसा, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव सीवान और झंझारपुर से नीतीश मिश्रा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता उजियारपुर और लोजपा विधायक राजू तिवारी गोविंदगंज से मैदान में हैं।
दूसरे चरण में चार मंत्री मैदान में
दूसरे चरण के मतदान में राज्य सरकार के चार मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी। इनमें एनडीए गठबंधन के दोनों प्रमुख दल भाजपा और जदयू के कोटे के दो-दो मंत्री शामिल हैं। इनमें पटना साहिब सीट से बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, नालंदा विस क्षेत्र से संसदीय व ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, हथुआ से समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह और मधुबन सीट से सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही कई पूर्व मंत्रियों की तकदीर का भी फैसला होना है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

4 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

4 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

5 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

5 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

6 days ago