
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को महागठबंधन अलविदा कह कर जदयू ने अगली चाल चली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुसहर (मांझी) समाज से ही आने वाले रत्नेश सदा को जीतनराम मांझी के बेटे की जगह मंत्री बनाने के बाद अब मांझी समाज के आदर्श कहे जाने वाले दशरथ राम मांझी के बेटे और दामाद को अपनी पार्टी जदयू में शामिल करवाया है। दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी ने आज प्रदेश जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर नव मनोनीत मंत्री रत्नेश सदा का भी स्वागत किया गया।
इस दौरान दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने कहा कि हमारे पिता को जो मान सम्मान नीतीश कुमार ने दिया उससे उनका बहुत नाम हुआ। हमारे पिता के लिए जो भी किया है नीतीश कुमार ने किया है। इसलिए हमलोग शुरू से ही नीतीश कुमार के साथ रहे हैं और आगे भी उन्हीं के साथ रहेंगे।
वही दशरथ मांझी के दामाद मिथुन मांझी ने कहा कि जिस समाज को आज तक किसी ने कोई इज्जत नहीं दी उस समाज के नेता को नीतीश कुमार ने हमेशा सम्मान दिया। मुसहर समाज को कोई पूछता तक नहीं था सीएम नीतीश कुमार नहीं पहली बार अनुसार समाज के नेता को मुख्यमंत्री तक बनाया और आज भी मंत्रिमंडल में हमारे समाज के नेता को रखे हुए हैं।
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More
Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More