धर्म/अघ्यात्म

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब


Bharat varta desk:

सूर्योपासना के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गंगा घाटों आस्था का सैलाब उमड़ गया। बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश-विदेशों में भी छठ पूजा की धूम मची है। आज शाम में व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और सुख-शांति की कामना की। छठ पूजा के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो जाएगी। लोग गंगा घाटों से लेकर नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों में दउरा लेकर पहुंचे। बिहार के हाजीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय माथे पर दउरा लेकर गंगा तट पर पहुंचे थे।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सीएम आवास स्थित बने तालाब में मुख्यमंत्री के परिवार की महिलाएं हर साल की तरह इस साल भी छठ की पूजा कर रही हैं और सीएम ने व्रतियों के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया और अर्घ्य दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन उषा देवी भी मौजूद रहीं। बिहार में बक्सर से लेकर पटना ,भागलपुर तक गंगा घाटों पर विहंगम दृश्य उपस्थित हो रहा है। औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर के पास बने कुंड में भी बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे थे।

हेमंत सोरेन ने अर्घ्य दिया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी छठ पूजा के अवसर पर राजधानी रांची के हटनिया तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और सूर्य उपासना की। इस दौरान घाट पर भीड़ उमड़ी रही। झारखंड में साहिबगंज जिला ही एकमात्र है जहां से गंगा नदी बहती है। साहिबगंज से लेकर राजमहल तक गंगा घाट पर व्रतियों का सैलाब देखा गया।

सीएम योगी ने की पूजा

छठ महापर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में संध्या अर्घ्य दिया। इस दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी वहां मौजूद रहे। इससे पहले सीएम योगी ने छठ पूजा को लेकर एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था, ”सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है. जय छठी मइया।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago