बड़ी खबर

जगदीप धनखड़ को ममता बनर्जी से लोहा लेने का मिला पुरस्कार

Bharat Varta Desk: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शाम को उनके नाम का ऐलान किया।

भाजपा ने सबको चौंकाया, नकवी को उम्मीदवार नहीं बना कर दिया संदेश

इसके पूर्व आज दोपहर में जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात देश के गृह मंत्री अमित शाह से भी हुई थी। हालांकि भाजपा ने जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर फिर एक बार सबको चौंकाया है। राजनीतिक विश्लेषक एक बार फिर फेल हुए हैं। क्योंकि लोग दूसरे नामों की चर्चा उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए कर रहे थे। अल्पसंख्यक कोटे से मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम लिया जा रहा था। नकवी के उम्मीदवार नहीं बनने से यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा अपने हार्डकोर हिंदुत्व के एजेंडे से अभी समझौता करने नहीं जा रही है जिसकी कयास लोग लगा रहे हैं। भाजपा को यह डर है कि यदि तुष्टीकरण और तृप्ति करण के चक्कर में रहेगी तो उसके जो मूल हिंदू वोटर भी हाथ से निकल सकते हैं।

जगदीप धनखड़ ने बंगाल में किया लंबा संघर्ष

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी से लोहा लेने के एवज में जगदीप धनखड़ को यह पुरस्कार दिया गया है क्योंकि जब से बंगाल के राज्यपाल बने थे तब से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनका जबरदस्त तकरार चल रहा था। उनके कई फैसलों का टीएमसी और ममता बनर्जी ने जबरस्त विरोध किया था। बंगाल में उनके पुतले भी जलाए गए थे। टीएमसी सरकार के कई मंत्रियों ने सार्वजनिक रूप से राज्यपाल को निशाना बनाया था। मगर जगदीप धनखड़ अपनी कर्तव्य परायणता में बड़ी मजबूती से डटे रहे। उनकी छवि एक सख्त राज्यपाल की है। यहां बता दें कि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग होनी है। एनडीए के उम्मीदवार का जीतना आता है माना जा रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

8 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

8 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

20 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago