कला -संस्कृति

खादी क्विज के विजेता को बिहार खादी के ब्रांड एम्बेसडर मैथिली ठाकुर ने दिया पुरस्कार

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की संस्था खादी मॉल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा। इसके विजेताओं को सम्मानित किया जा रहा है। रविवार को बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के ब्रांड एम्बेसडर व प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर ने बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार के उपस्थिति में क्विज के विजेता विकास कुमार को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बिहार के बने खादी उत्पाद को दुनिया भर के युवाओं से जोड़ा जाए। युवा ही किसी भी राष्ट्र के भविष्य है। अगर युवाओं ने खादी को अपना लिया, तो इससे प्रदेश की बुनकरों का बड़ा कल्याण होगा। साथ ही खादी विचारधारा को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार मिलेगा।
बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि युवाओं को खादी से जोड़ने के लिए बोर्ड द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता का संचालन उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से खादी के संबंध में अनेक दिलचस्प सवाल पूछे गए, जिसका सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जा रहा। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने खादी को मात्र वस्त्र नहीं बल्कि विचार भी माना है। खादी ग्राम उद्योग के माध्यम से लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। स्वदेशी आंदोलन के दौरान खादी राष्ट्रीय पहचान बनी और अब स्वतंत्र भारत में सबसे आरामदायक और विश्वसनीय कपड़ा के रूप में हम सबके बीच है। उन्होंने कहा कि खादी के वस्त्र त्वचा हितैषी होते हैं और हर मौसम में हमारा साथ निभाते हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

14 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

14 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

4 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

4 days ago