
bharat varta desk: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है और ज्ञान के बिना मनुष्य अंधकार में भटकता रहता है। वे आज भागलपुर जिले के नवगछिया में बी एल एस महाविद्यालय परिसर में शिव शक्ति योग पीठ के संस्थापक स्वामी आगमनानंद जी महाराज द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के मौके पर बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु भक्ति एक संस्कार है जो व्यक्ति में पूर्वज और परिवार की ओर से आता है। उन्होंने वेदों और पुराणों में गुरु महिमा की महत्ता को रेखांकित किया और कहा कि नवगछिया भागलपुर के लोगों के लिए यह सौभाग्य कि उन्हें स्वामी आगमनानंद जी महाराज जैसा गुरु नसीब है। गुरु और शिष्य की भारत में महान परंपरा रही है। भारत के गुरुओं ने देश को दुनिया का विश्व गुरु बनाया था। उन्होंने कहा कि स्वामी आगमनानंद जी महाराज भारत के चंद वैसे सन्यासियों में से हैं जिनका जीवन समाज और धर्म के लिए निस्वार्थ भाव से संबंधित है। मंत्री ने कहा कि महाराज जी के कार्यक्रम में 2 दिनों तक जनसैलाब उमड़ेगा जिससे उनकी लोकप्रियता और व्यापक स्वीकार्यता साबित होती है।
इस मौके पर विधान पार्षद डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, प्रताप विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मोहन झा और भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने भी समारोह को संबोधित किया। आगमनानंद महाराज के नेतृत्व में एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई और कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। भजन गायक दीपक मिश्रा ने कई गुरु भक्ति के गीतों को प्रस्तुत किया।
कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होगी जिसमें कुछ लोग अपने गुरु का दर्शन करेंगे और कुछ गुरु दीक्षा लेंगे।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More