बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर में बोले-हवाई चप्पल वाले भी चलेंगे हवाई जहाज में, झारखंड को एयरपोर्ट समेत 16800 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

देवघर से विशेष प्रतिनिधि

बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए आज से विमान सेवा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का आज विधिवत उद्घाटन किया है।

देवघर में उतरी पहली जहाज, यात्रियों ने लगाए जय भोलेनाथ के जयकारे

आज पहली बार यात्रियों को लेकर जहाज देवघर हवाई अड्डे पर उतरी जिसमें सवार यात्रियों ने भोले नाथ के जय भोलेनाथ और जय शिव के जयकारे लगाए। इसके साथ आज देवघर से कोलकाता के लिए पहली उड़ान भी शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही रांची और देश के अन्य हिस्सों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में चप्पल पहनने वाले लोग भी हवाई जहाज का सफर कर सकें, इस इस संकल्प के साथ हमारी सरकार 8 सालों से काम कर रही है। योजना उड़ान के तहत देश के 70 स्थानों से हवाई सेवाएं शुरू की गई है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।
देवघर एयरपोर्ट का लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को 16800 करोड़ से ज्यादा की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने शिलान्यास और उद्घाटन की जाने वाली योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इससे न केवल झारखंड को बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूर्वी भारत को लाभ होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है। उन्होंने कहा कि हर साल 1 लाख लोग हवाई जहाज से भरा जा सकेंगे। बाबा बैद्यनाथ का दर्शन भी इसके चलते आसान हो सकेगा।

हेमंत सोरेन बोले-प्रधानमंत्री के कारण सपना साकार हुआ

इस मौके पर झारखंड के हेमंत सोरेन ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण हवाई सेवा सपना साकार हुआ। उन्होंने झारखंड के विकास के लिए कराए जा रहे कामों को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन इसलिए है कि हमने जो वर्ष 2010 में विकास का सपना देखा था और उसके लिए प्रयास शुरू किया था वह आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद यह प्रदेश जहां का तहां है मगर कुछ सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के प्रयास से यह हिलता-डचलता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री यदि ध्यान देंगे तो 5 सालों में यह राज्य विकसित बन सकता है।

झारखंड में बनेंगे 3 नए एयरपोर्ट

वहीं, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पहले राज्य में 20 एयरक्राफ्ट मूवमेंट होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 56 पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में झारखंड में 2 हवाई अड्डे हैं, आने वाले समय में इसको बढ़ाकर बोकारो, दुमका समेत 5 हवाई अड्डे तक बढ़ाएंगे। पिछले 8 साल में जहां झारखंड में 1,500 यात्री प्रतिदिन आते थे, यह संख्या बढ़कर 7,500 यात्री प्रतिदिन पर पहुंच चुकी है।

निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री को महामानव बताया
गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को एयरपोर्ट निर्माण का श्रेय दिया जा रहा है। बिहार, झारखंड और अन्य प्रदेशों के लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि सांसद को तो गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे जैसा। इस मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की गोड्डा समेत पूरे संथाल परगना पर विशेष कृपा रही है। प्रधानमंत्री के कारण हजारों की योजनाएं संथाल परगना में चल रही हैं। देवघर को एम्स भी मिला है। साहिबगंज में गंगा पुल बनकर तैयार हो रहा है।

इन योजनाओं का किया उद्घाटन

देवघर एयरपोर्ट- 401.03 करोड़
एम्स- 1103 करोड़
हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन- 35.0 करोड़
गढवा-महरिया रेलवे दोहरीकरण – 866.0 करोड़
बोकारो LPG प्लांट- 93.4 करोड़
हजारीबाग के बरही में नया LPG प्लांट- 161.15 करोड़
बोकारो-अंगुल-जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन-2,500 करोड़
गोविंगपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर फोरलेन सड़क-1,144 करोड़
चौका-साहेरबेरा फोरलेन सड़क- 284.7 करोड़
रांची-महुलिया फोरलेन सड़क- 519 करोड़
खैराटुंडा-बरवड्डा सिक्स लेन सड़क- 1,332.8 करोड़
गोरहर-खैरटुंडा सिक्स लेन सड़क- 1,790.3 करोड़
बाबा बैद्यनाथधाम विकास- 39 करोड़

इन योजनाओं की रखी आधारशिला

गोड्डा कोच मेंटेनेंस डिपो- 40 करोड़
जसीडीह बायपास न्यू लेन- 294 करोड़
रांची स्टेशन का री डेवलपमेंट- 210 करोड़
झरिया ब्लॉक-सरफेस फेसिलिटी और पाइपलाइन- 224 करोड़
एनएच-133 पर पेव्ड सोल्डर के साथ टू लेन- 66.7 करोड़
एनएच-75 पर पेव्ड सोल्डर के साथ टू लेन- 315.21 करोड़
रांची में इटकी आरओबी- 108.3 करोड़
रांची में कचहरी चौक से पिस्का मोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर- 534.7 करोड़
रेहला-गढ़वा बाइपास फोरलेन सड़क- 888 करोड़

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

11 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

19 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago