
भभुआ : बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा भभुआ के प्लस टू उच्च विद्यालय में खादी मेला लगाया गया है जो 15 जनवरी तक चलेगा। इस मेला का उद्घाटन 7 जनवरी को दिन में 11 बजे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ करेंगे। कैमूर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ल कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में आमंत्रित किए गए हैं। उद्योग विभाग के विशेष सचिव सह बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए यह मेला लगाया गया है जिसमें एक सौ से अधिक स्टॉल होंगे। लगभग 50 स्टॉल पर खादी के कपड़े मिलेंगे जबकि दूसरे स्थानों पर हस्तशिल्प, हैंडलूम और दूसरे ग्रामोद्योग की सामग्रियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More