
Bharat varta desk: झारखंड का अगला डीजीपी कौन होगा? यूपीएससी द्वारा तीन अफसरों के नामों पर मुहर लगाने के बाद लाबिंग तेज हो गई है।
झारखंड सरकार ने डीजी रैंक के 9 आईपीएस अधिकारियों के नाम यूपीएससी को भेजे थे। यूपीएससी की बैठक में तीन अफसरों का चयन किया गया, जिनमें से किसी एक को झारखंड सरकार डीजीपी बना सकती है। जिन तीन लोगों के नामों का चयन किया गया है उनमें आईपीएस अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के आईपीएस अनिल पाल्टा और 1989 बैच के आईपीएस अजय भटनागर का नाम शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 3 आईपीएस अफसरों से भी ऊपर डीजी एसएन प्रधान का नाम था मगर वे अभी केंद्र में हैं और उन्होंने झारखंड आने से इंकार कर दिया। वे केंद्र सरकार में डीजी एनडीआरएफ हैं। बता दें कि11 फरवरी 2023 को झारखंड के वर्तमान डीजीपी नीरज सिन्हा सेवानिवृत हो जाएंगे. उसके बाद डीजीपी बनने के लिए 3 आईपीएस अफसरों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। दावेदारों में एक1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. वह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक के पद को भी संभाल रहे हैं. एक और दावेदार आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर अभी सीबीआई के संयुक्त निदेशक के पद पर हैं. 1990 बैच के अनिल पाल्टा अभी रेल डीजी के रूप में काम कर रहे हैं। सबकी निगाहें मुख्यमंत्री हेमंत पर होंगी जिनको फैसला लेना है कि झारखंड का डीजीपी किसे बनाते हैं?
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More