
Bharat varta desk:
विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन का मंच एक और बैठक के लिए सज चुका है. पटना, बेंगलुरु और मुंबई के बाद गठबंधन की बैठक देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर कल की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर भी फैसला हो सकता है.
जब हवाई जहाज में नीतीश और जीतन राम मांझी आमने-सामने हुए …
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम की फ्लाइट से पटना से दिल्ली पहुंचे थे। पटना हवाई अड्डे पर जहाज में उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से हुई। मांझी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी बैठे थे। जब मुख्यमंत्री जहाज पर चढ़े तो उनकी नजर सबसे पहले शाहनवाज हुसैन पर पड़ी। शाहनवाज ने खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने उनका हाल-चाल पूछा उसके बाद उनकी नजर बगल में बैठे मांझी पर पड़ी। मांझी भी मुख्यमंत्री के अभिवादन में खड़े हो गए थे। फिर मुख्यमंत्री ने भी उनका अभिवादन किया और उनका हाल-चाल पूछा। दोनों नेताओं के मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसका कारण यह है कि कुछ दिन पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीतन राम मांझी पर काफी आक्रामक हो गए थे और काफी देर तक उनकी जमकर खिंचाई की थी।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More