
Bharat varta desk:
सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है और वह कराची के अस्पताल में भर्ती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं ठप हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा कि गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दे दिया है. ऐसे में किसी अनजान शख्स द्वारा जहर दिए जाने के बाद उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया तो यह भी जा रहा है कि कराची के जिस अस्पताल में दाऊद का इलाज किया जा रहा है वहां की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है. अस्पताल की उस मंजिल पर केवल दाऊद का इलाज किया जा रहा है. बता दें कि दाऊद इब्राहिम पर भारत में दर्जनों के दर्ज हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से पाकिस्तान में रह रहा है .
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More