साहित्य संसार

अंशुमान लिखित ‘दर्द का देवता’ का पटना पुस्तक मेला में हुआ लोकार्पण

कोरोना काल की त्रासदी से उत्पन्न दर्द व्यक्त है इस पुस्तक में – डॉ. एन.के. झा
 
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : सीआरडी पटना पुस्तक मेला में आज शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अंशुमान लिखित एवं नोवेल्टी द्वारा प्रकाशित कोरोना काल के दर्द पर लिखित पुस्तक ‘दर्द के देवता’ का लोकार्पण पुस्तक मेला के मुख्यमंच से किया गया।
    पुस्तक का लोकार्पण पटना विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय एवं डीन डॉ. एन. के.झा, पटना वीमेन्स कॉलेज की फिजिक्स विभाग की प्रो. डॉ. अपराजिता, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, पुस्तक मेला के सूत्रधार नरेंद्र झा, सचिव अमरेंद्र झा, पत्रकार हृदय नारायण झा, प्रो. दिव्या गौतम के हाथों संयुक्त रूप से किया।
  डॉ. एन. के.झा ने कहा कि अंशुमान छात्र संघ के उपाध्यक्ष रूप में अपने कुशल सकारात्मक  नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं। यह शुभ घड़ी है जब अंशुमान ने कोरोना काल की त्रासदी से उत्पन्न दर्द को इस पुस्तक में व्यक्त किया। इनमें ईश्वरीय शक्ति पैदा हो ताकि यशस्वी लेखन करते रहें।

प्रो. अपराजिता ने कहा कि छात्र राजनीति में भी अपने नेतृत्व को भी अंशुमान ने मर्यादित ढंग से निभाया है। लेखन कला में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। शुभकामना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा युवाओं के लिए मर्यादित ढंग से अपने नेतृत्व को निभाना अति आवश्यक है।
दिलीप कुमार ने कहा कोरोना काल सौ साल में एक चुनौती भरा काल था। किंतु यह संकट काल सृजनशील लोगों के लिए सार्थक रहा। पुस्तकें लिखी गयी। कलाकारों ने  पेंटिंग बनाई, संस्कृतिकर्मियों ने नव रचना की। प्रो.दिव्या गौतम ने कहा कि अंशुमान के कृतियों में समाज की संवेदनाये व्यक्त है। इनके कृतियों में समाजवाद का बड़ा हाथ रहा है। हृदय नारायण झा ने कहा दर्द का देवता कोरोना काल के दृश्य और दर्द का दस्तावेज रूप में हमेशा पठनीय रहेगा। अंशुमान ने उन सभी दर्दों को लिखा है जो कोरोना काल मे अपनों के बीच भी पराया बनकर जीने की विवशता से उत्पन्न दर्द था।
नरेंद्र झा ने कहा कि 1972 में पहला पुस्तक मेला लाला लाजपत राय भवन में आयोजित हुआ था आज समग्र रूप में विकसित हो चुका है। अंशुमान की यह तीसरी पुस्तक है। यह पुस्तक भी पाठकों की पसन्द बनेगी।
अमरेंद्र झा ने पुस्तक मेला की ओर से अंशुमान को युवा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया। सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह डॉ. एन. के.झा के हाथों प्रदान किया गया।
 
 

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago