
कोरोना काल की त्रासदी से उत्पन्न दर्द व्यक्त है इस पुस्तक में – डॉ. एन.के. झा
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : सीआरडी पटना पुस्तक मेला में आज शनिवार को पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अंशुमान लिखित एवं नोवेल्टी द्वारा प्रकाशित कोरोना काल के दर्द पर लिखित पुस्तक ‘दर्द के देवता’ का लोकार्पण पुस्तक मेला के मुख्यमंच से किया गया।
पुस्तक का लोकार्पण पटना विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय एवं डीन डॉ. एन. के.झा, पटना वीमेन्स कॉलेज की फिजिक्स विभाग की प्रो. डॉ. अपराजिता, उद्योग विभाग के विशेष सचिव दिलीप कुमार, पुस्तक मेला के सूत्रधार नरेंद्र झा, सचिव अमरेंद्र झा, पत्रकार हृदय नारायण झा, प्रो. दिव्या गौतम के हाथों संयुक्त रूप से किया।
डॉ. एन. के.झा ने कहा कि अंशुमान छात्र संघ के उपाध्यक्ष रूप में अपने कुशल सकारात्मक नेतृत्व की भूमिका निभा चुके हैं। यह शुभ घड़ी है जब अंशुमान ने कोरोना काल की त्रासदी से उत्पन्न दर्द को इस पुस्तक में व्यक्त किया। इनमें ईश्वरीय शक्ति पैदा हो ताकि यशस्वी लेखन करते रहें।
प्रो. अपराजिता ने कहा कि छात्र राजनीति में भी अपने नेतृत्व को भी अंशुमान ने मर्यादित ढंग से निभाया है। लेखन कला में उत्तरोत्तर सुधार हुआ है। शुभकामना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा युवाओं के लिए मर्यादित ढंग से अपने नेतृत्व को निभाना अति आवश्यक है।
दिलीप कुमार ने कहा कोरोना काल सौ साल में एक चुनौती भरा काल था। किंतु यह संकट काल सृजनशील लोगों के लिए सार्थक रहा। पुस्तकें लिखी गयी। कलाकारों ने पेंटिंग बनाई, संस्कृतिकर्मियों ने नव रचना की। प्रो.दिव्या गौतम ने कहा कि अंशुमान के कृतियों में समाज की संवेदनाये व्यक्त है। इनके कृतियों में समाजवाद का बड़ा हाथ रहा है। हृदय नारायण झा ने कहा दर्द का देवता कोरोना काल के दृश्य और दर्द का दस्तावेज रूप में हमेशा पठनीय रहेगा। अंशुमान ने उन सभी दर्दों को लिखा है जो कोरोना काल मे अपनों के बीच भी पराया बनकर जीने की विवशता से उत्पन्न दर्द था।
नरेंद्र झा ने कहा कि 1972 में पहला पुस्तक मेला लाला लाजपत राय भवन में आयोजित हुआ था आज समग्र रूप में विकसित हो चुका है। अंशुमान की यह तीसरी पुस्तक है। यह पुस्तक भी पाठकों की पसन्द बनेगी।
अमरेंद्र झा ने पुस्तक मेला की ओर से अंशुमान को युवा साहित्यकार सम्मान प्रदान किया। सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह डॉ. एन. के.झा के हाथों प्रदान किया गया।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More