
Bharat Varta Desk: मौत से संबंधित दो जघन्य घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना में मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली से उड़ा लिया है तो दूसरी घटना में एक दरोगा को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में तैनात सिपाही अजय सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वे पिछले 6 महीने से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। घटना के वक्त वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे अपने पैतृक घर विदिशा जिला गए हुए थे। आत्महत्या के कारणों कि पुलिस छानबीन कर रही है।
वहीं दूसरी घटना बिहार के औरंगाबाद जिले की है। नगर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में रिटायर्ड दरोगा शिवमूरत तिवारी को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वह अपने घर में बैठे हुए थे। किसी ने खिड़की खटखटाई। उन्होंने जैसे ही खिड़की खोली अपराधियों ने उन पर गोलियां चला दी। तत्काल उनकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More