
रांची, भारत वार्ता संवाददाता : साहिबगंज में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली महिला थाना की प्रभारी रूपा तिर्की के मामले की सही ढंग से जांच करने की मांग को लेकर रूपा के माता पिता और विधायक बंधु तिर्की के साथ एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की. रूपा की मां पद्मावती उरांव, पिता देवानंद तिर्की ने सीएम से कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है. इस केस में न्याय होना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस पूरे मामले की एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग जांच करेगी. जो भी दोषी पाए जाएंगे , उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपा तिर्की मेरी बहन के समान थी. उसकी मौत मामले में परिजनों को हर हाल में न्याय मिलेगा. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में रवि तिग्गा, अमर उरांव, नारायण उरांव, शांति उरांव, मुंडरेशी मुंडा, शिवा कच्छप, अमर उरांव और सुमित उरांव शामिल थे.
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More