
Bharat Varta Desk : योग गुरु रामदेव के खिलाफ और डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आईएमए ने बिहार में 18 जून को 4 घंटे तक चिकित्सा सेवा को ठप करने का ऐलान किया है. सरकारी और प्राइवेट ओपीडी सेवा दिन में 8:30 से 12:30 बजे तक बंद रहेगी. यह फैसला शुक्रवार को आईएमए के बिहार चैप्टर की बैठक में लिया गया. इस मौके पर आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सहजानंद ही मौजूद थे. बिहार चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टरों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है. उन पर हिंसक हमले किए जा रहे हैं. ऐसे में हमारी एकजुटता जरूरी है. बैठक में योग गुरु रामदेव द्वारा एलोपैथ और डॉक्टरों के संबंध में दिए गए बयान की तीखी आलोचना की गई. कहा गया कि रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कार्रवाई करने में यदि पुलिस आनाकानी करती है तो रजिस्टर्ड डाक से शिकायत एसपी को भेजें.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More