
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को टीवी जगत के वरिष्ठ पत्रकार नीतीश चंद्र के म्यूजिक वीडियो को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रिलीज किया। इस मौके पर वित्त मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और यशी फिल्म्स के प्रोडूसयर अभय सिन्हा भी मौजूद थे।
नीतीश चंद्र इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को नीतीश चंद्र ने खुद लिखा है, संगीतबद्ध किया है और गाया भी है। नीतीश चंद्र का गाना “सबकी सुनता ऊपरवाला..” की शूटिंग पटना के इस्कॉन मंदिर, मनेर शरीफ की दरगाह और पटना के कुछ फ्लाईओवर पर हुई है। गाने के वीडियो में भगवा कपड़ा पहने हुए नीतीश चंद्र सहयोगी कलाकारों के साथ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बता दें कि पिछले करीब दो दशक से इंडिया टीवी से जुड़े नीतीश चंद्र इससे पहले भी अपने गाने को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वर्ष 2016 में सलमान खान की शादी का इंतजार करता उनका एक गाना ‘मेरे भैया की शादी है’ काफी चर्चा में रहा था और जिसे फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने रिलीज किया था। फिर 2018 में अपने एक गाने ‘तौबा तौबा शराब’ के जरिये उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में आईएएस, आईपीएस, विधायक, डॉक्टर, वकील और पत्रकार जैसे समाज के तमाम वर्गों से जुड़े लोगों के जरिये आम लोगों से शराब न पीने की अपील की थी, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। सीएम नीतीश कुमार को वह गाना इतना पसंद आया था कि उन्होंने उस गाने को बिहार के सभी स्कूलों में बच्चों तक पहुंचा देने की बात कही थी। 2022 में उन्होंने एक ‘बर्थडे सॉन्ग’ भी रिलीज किया था, जिसे एक पिता ने बेटे के लिए गाया है और गाने के बोल हैं ‘जन्मदिन तुम्हें मुबारक हो… ।‘
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More