पटना भारत वार्ता संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 15वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा पारा कर रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने सुबह नौ बजे गांधी मैदान में झंडा फहराया। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी, विधानसभा और विधान परिषद के सभापति, मंत्री विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, सम्राट चौधरी, जीवेश कुमार, सुनील कुमार, रामसूरत राय समेत कई मंत्री विधायक थे। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी । आजादी के 75वें वर्षगांठ पर राज्य की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उनके विकास के लिए कृत संकल्प है। विकास की योजनाएं समाज के हर वर्ग के बीच पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर को झेलने के बाद अब सरकार किसी लहर को रोकने के लिए पूरी तैयार है। कोरोना सुरक्षा नियमों के पालन पर उन्होंने जोर दिया। राज्य के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की।
Bharat.varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने रविवार को कहा कि… Read More
Bharat varta Desk छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाकर पूर्वी भारत को… Read More
Bharat varta Desk ED ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री… Read More
सब मिलकर आदतें सुधारें तो और बड़ी बनेगी पहचान : नीतू नवगीत Bharat Varta Desk… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वरिष्ठ अधिकारी रहे और झारखंड व दिल्ली में… Read More