
नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी सबसे खास रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी को लेकर ऐसी अटकलें पहले से लगाई जा रही थी। आरसीपी ने पिछले साल अगस्त में जदयू से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद से ही वह नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। पूर्व जदयू अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और डॉ. संजय मयूख भी मौजूद रहब।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा और कहा कि नीतीश कुमार के पास अब सिर्फ भूंजा पार्टी ही बचेगी। उन्होंने जदयू को डूबता हुआ जहाज करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की नहीं कर रहा है तो आखिर कैसे भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। आरसीपी सिंह ने ये भी कहा कि आज बिहार की मौजूदा स्थिति साल 2005 से भी बदतर स्थिति में चली गई है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं। उन्हें ‘C’ शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को सब PM कहते हैं। मैंने भी उन्हें कहा कि आप PM थे, PM हैं और PM रहेंगे। पीएम मतलब पल्टीमार। उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है।
उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी आरसीपी सिंह ने 1990 के दशक के अंत में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए नीतीश कुमार का विश्वास जीता था। उस समय नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री थे। आरसीपी सिंह ने राजनीति में आने के लिए 2010 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More