
Bharat varta desk:
विपक्षी एकता की अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंबई पहुंचे और सीधे मातोश्री जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों ने भाजपा के खिलाफ एकजट होकर वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा को रोकने की रणनीति पर विमर्श किया। उसके बाद नितीश एनसीपी के नेता शरद पवार से मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान जब नीतीश कुमार से यह पूछा गया कि क्या शरद पवार विपक्षी गठबंधन का मुख्य चेहरा होंगे? तो इस सवाल सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “इससे ज्यादा सुखद कुछ नहीं होगा … मैंने उनसे कहा है कि उन्हें न केवल अपनी पार्टी बल्कि संपूर्ण देश के लिए भी मजबूती से काम करना है।” वहीं शरद पवार ने कहा कि मिलकर काम करना होगा, चेहरे पर फैसला बाद में होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावे जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More