पॉलिटिक्स

बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत में बड़ी संख्या में जुटे लोग

बेगूसराय : बिहार के जातीय जनगणना एवं जातीय मंथन के बीच आज भूमिहार ब्राह्मण एकता फाऊंडेशन की ओर से बेगूसराय के जीडी कॉलेज प्रांगण में भूमिहार ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। बिहार के अलावे दूसरे राज्यों से भी लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कई कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था।
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार भी शरीक हुए। उन्होंने कहा कि बिहार में हर एक जाति के अपने-अपने नेता हैं और हर एक जाति के लोग अपनी-अपनी जाति के समर्थन में आगे खड़े हैं। ऐसे में भूमिहार ब्राह्मणों को भी एक होने की आवश्यकता है जिससे कि उन्हें अपना हक प्राप्त हो सके।
आशुतोष कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देखा जाए तो हाल के दिनों में जातीय जनगणना की गई जिसमें आंकड़ों में काफी छेड़छाड़ की गई है और सिर्फ सत्ता में शामिल दो लोगों ने अपनी जाति का आंकड़ा बढ़ा चढ़ा कर दिखाया है जिससे कि सभी जातियों के हक को छोटा किया जा सके। लेकिन अब ब्राह्मण भूमिहार भी एक हो चुके हैं और अपना हक लेने के लिए एवं सरकार को जवाब देने के लिए तैयार हैं।
आशुतोष कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना जिस मकसद से सरकार के द्वारा कराई गई थी, वह फ्लॉप हो चुकी है और सिर्फ दो जाति को छोड़कर अन्य सभी जातियां इससे रुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि इसका जवाब आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। आगामी चुनाव में भूमिहार ब्राह्मण एकता के रुख के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आज सभी जातियां अपने-अपने समाज के लिए लड़ रहे हैं, ऐसे में भूमिहार जाति एवं ब्राह्मण जाति की जो बात करेगा उस दल के साथ भूमिहार और ब्राह्मण समाज के लोग रहेंगे। आशुतोष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो सिर्फ जाति के आधार से शोषण करने की कोशिश करेगा, भूमिहार ब्राह्मण इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

1 day ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago