
खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगी वित्तीय सहायता,10 लाख की सब्सिडी भी
दरभंगा : पोलो मैदान में लगाए गए खादी मेला सह उद्यमी बाजार में दरभंगा के जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को बताया गया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नई इकाई स्थापित करने के लिए अथवा पुरानी इकाई का अपग्रेडेशन करने के लिए सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के तहत बैंकों से वित्तीय सहायता ली जा सकती है। इस योजना के तहत लिए गए ऋण पर भारत सरकार की ओर से 35% तक सब्सिडी की व्यवस्था की गई है। सब्सिडी की सीमा 10 लाख रुपए तक है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नवल किशोर पासवान ने बताया कि मखाना मशरूम फल आदि का प्रसंस्करण करने के लिए इच्छुक उद्यमी इस योजना के तहत आवेदन दे सकते हैं। बिहार के उद्यमियों के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है और हजारों देवियों ने इस योजना के तहत ऋण प्राप्त किया है और अपना खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाया है। परियोजना प्रबंधक सुरुचि कुमारी ने बताया कि सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने के लिए बिहार राज्य को प्रधानमंत्री से पुरस्कृत भी किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार के दरभंगा मधुबनी मुजफ्फरपुर सहरसा सुपौल जैसे जिलों में इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करके खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने और उसका विस्तार करने का अच्छा स्कोप है। कार्यक्रम में उद्योग विस्तार पदाधिकारी राजेश कुमार,अनिल कुमार, अमित कुमार, जिला रिसोर्स पर्सन राहुल कुमार, कृष्णा पासवान, शेखर सुमन,रवि कुमार और हरेंद्र कुमार ने भी भाग लिया और उद्यमियों का मार्गदर्शन किया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More