पॉलिटिक्स

बिहार चुनाव -कल होने वाले 94 सीटों के लिए सारी तैयारियां पूरी पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल मुस्तैद

द्वितीय चरण के मतदान के लिए शाम तक फोर्स के साथ पहुंच गईं पोलिंग पार्टियां

41,362 बूथ से 1463 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 2,86,11,164 मतदाता

पटना संवाददाता: बिहार के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर द्वितीय चरण के चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। पोलिंग पार्टियां हर बूथ पर पहुंच गई हैं।
सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है, ईवीएम को सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। द्वितीय चरण में 41,362 ईवीएम में 2,86,11,164 मतदाता 1463 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 1316 पुरुष और 146 महिला के साथ एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी शामिल हैं। द्वितीय चरण के मतदान में पुरुष वोटरों की संख्या 1,50,33,034 है जबकि महिला वोटर्स 1,35,16,271 हैं, थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 980 है। प्रदेश में सर्विस वोटर्स की कुल संख्या 60,879 है जिसमें 57,300 पुरुष 3579 महिलाएं हैं। सर्विस वोटर्स मतदान करने के बाद सोमवार को रवाना हुए हैं।

कोविड गाइडलाइन के लिए निर्देश सख़्ती से होगा पालन

कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन हो इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर बूथ पर स्वास्थ्य टीम को लगाया गया है। इसमें मतदाताओं को एक हाथ का दस्ताना दिया जाएगा साथ ही मतदान कर्मियों को फेस शील्ड, फेस मास्क, दस्ताना के साथ सैनिटाइजर दिया गया है। इसके अलावा बूथों पर सैनिटाइजेशन का भी काम करना है। पुलिस फोर्स और मतदान कर्मियों को सोमवार को ईवीएम देने के साथ ही ब्रीफिंग के बाद कोरोना बचाव किट दे दिया गया है।

पटना में 4830 मतदान केंद्र सभी तैयारी पूरी

पटना में कुल 4830 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मूल मतदान केंद्रों की संख्या 3024 है और सहायक मतदान केंद्र 1806 हैं। बख्तियारपुर में 410, दीघा में 711, बांकीपुर में 589, कुम्हरार में 662, पटना साहिब में 542, फतुहा में 405, दानापुर में 515, मनेर में 471 और फुलवारी शरीफ में 525 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 365 सेक्टर दंडाधिकारी, 84 सुपर सेक्टर दंडाधिकारी, 29 जोनल दंडाधिकारी, 9 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 305 माइक्रोऑब्जर्वर, 27 फ्लाइंग स्क्वायड, 27 एसएसटी, 1432 पीसीसीपी, 336 एमओ, 5321 पीठासीन पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

मतदान का समय कब से कब तक

दरभंगा के कुशेश्वर स्थान, गौड़ा बौराम और मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारु, साहेबगंज वैशाली के राघोपुर, खगड़िया के अलौली और बेलदौर में मतदान का समय अन्य बूथों से अलग होगा। यहां सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। द्वितीय चरण के मतदान में इन विधानसभा के अलावा जो भी विधानसभा है वहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चुनाव होगा।
तीन प्रमुख विधानसभा, जहां वोटिंग बनी चुनौती

बिहार में तीन टॉप ऐसी विधानसभाएं जो प्रमुख हैं उसमें हाई सेंसिटिव में पीरपैंती है। क्षेत्रफल में सबसे बड़ी विधानसभा दीघा है जबकि जबकि वोटरों के मामले में सबसे बड़ी विधानसभा चेरिया बरियारपुर है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago