बिहार चुनाव – कल का दूसरा चरण सबसे महत्वपूर्ण एनडीए और महागठबंधन के लिए

कल होने वाला दूसरा चरण का चुनाव पाटलिपुत्र की गद्दी का रास्ता तय करेगा

NEWSNLIVE DESK: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों के लिए कल होने वाले चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच आर-पार का मुकाबला होने वाला है. एनडीए में सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों समेत कई प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल के चुनाव में होगा. इस चरण में एनडीए के 50 मौजूदा सीटों पर बीजेपी और जेडीयू की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव सहित आरजेडी के 27 विधायकों के भाग्य का फैसला कल के चुनाव में तय होगा.

किसकी कितने सीटों पर दावेदारी

दूसरे चरण के चुनाव में एनडीए में बीजेपी सबसे अधिक 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में है इसमें बीजेपी की आरजेडी के साथ 27 सीटों पर सीधी टक्कर है, वहीं बीजेपी कांग्रेस के साथ 12 सीटों पर, और माकपा के साथ एक सीट पर तो भाकपा के साथ दो और माले के साथ भी दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इसी तरह जेडीयू अपनी 43 सीटों पर सबसे ज्यादा आरजेडी के साथ पच्चीस सीटों पर आमने-सामने है तो कांग्रेस के साथ 12 सीटों पर और माले के साथ 2 सीटों पर, माकपा के साथ तीन और सीपीआई के साथ एक सीट पर चुनावी मैदान में है. दूसरी ओर महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव राघोपुर से और तेजप्रताप यादव के हसनपुर सीट चुनावी दंगल में शामिल हैं. एनडीए में बीजेपी 46 सीटों पर, 5 सीट पर वीआईपी और बाकी के 43 सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी ने दूसरे चरण में 56 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने 24, और भाकपा माले में छह, माकपा और भाकपा की 4 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं.

पिछले चुनाव का गणित क्या रहा था

बिहार विधान सभा चुनाव में 2015 के चुनावी आंकड़े कुछ इस तरह थे कि इन 94 सीटों पर जिनपर कल होने हैं चुनाव इनमे से 70 सीटें तत्कालीन महागठबंधन के दल जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस को मिली थी इनमें आरजेडी को 33 जेडीयू को 30 और कांग्रेस को 7 सीटें हासिल हुई थी. उस समय तत्कालीन एनडीए में शामिल बीजेपी को 20 और एलजेपी को 2 सीटें हासिल हुई थीं वही आरएलएसपी और हम का खाता तक नहीं खुला था इसके अलावा भाकपा माले को एक और एक निर्दलीय विधायक कांटी से जीत कर आए थे
दूसरे चरण की इस अहम लड़ाई में नेता प्रतिपक्ष तेोजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के 27 सिटिंग विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर है इनमें तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, भाई विरेन्द्र, डॉक्टर रामानुज प्रसाद आलोक कुमार मेहता समेत 19 विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी इसके अलावा आरजेडी ने दो अन्य विधायकों के परिजनों को भी चुनाव में उतारा है वहीं कांग्रेस के 5 विधायकों की साख दांव दांव पर लगी है इस चरण में कुछ चर्चित चेहरे इस चुनावी समर में है इसमें बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और पूर्व सांसद जी ने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा भी शामिल है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

6 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago