बड़ी खबर

नेपाल के गृह मंत्री समेत 60 सांसद हारे, नेपाली ‘केजरीवाल’ की पार्टी को अप्रत्याशित सफलता

Bharat varta desk:
नेपाल के संसदीय चुनाव परिणाम में भारी उलटफेर हुआ है। गृह मंत्री, पूर्व विदेश मंत्री समेत 60 सांसद हार गए हैं। हारने वालों में कई मंत्री भी शामिल हैं। वहीं इस बार कई युवा चेहरों ने बाजी मारी है।

वहीं, महज 6 महीने पहले पार्टी बनाने वाले रबी लामिछाने, जिन्हें नेपाल का ‘केजरीवाल’ कहा जाता है, की पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली है। रबी लामिछाने की नई नवेली ‘राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी’ को उम्मीद के मुकाबले 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस पार्टी को 10 लाख से अधिक वोट मिले हैं।
सत्तारूढ़ गठबंधन ने 85 सीट पर जीत दर्ज की है। यह पांच दलों का गठबंधन है।‌ वहीं, सीपीएन-यूएमएल नीत गठजोड़ ने 55 सीट पर जीत दर्ज की। बता दें कि 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में, 165 सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से किया जा रहा, जबकि शेष 110 को आनुपातिक प्रणाली से चुना जा रहा। स्पष्ट बहुमत के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 138 सीट की जरूरत होगी। इस चुनाव में जैसी की उम्मीद थी कि किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

3 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

5 days ago