जरासंघ का स्मारक बनाए जाने की नीतीश की घोषणा से खुशी की लहर, प्रमोद चंद्रवंशी ने सीएम को गदा भेंट किया
Bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर में जरासंघ का स्मारक बनाए जाने की घोषणा की है। इससे चंद्रवंशी समाज के लोगों में खुशी की लहर है। चंद्रवंशी समाज के जाने-माने नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने राजगीर के ज़िला अतिथि गृह में मुख्यमंत्री से मिलकर आभार जताया और सम्मानस्वरूप गदा भेंट किया। प्रमोद चंद्रवंशी जनता दल यू के वरिष्ठ नेता, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं।

चंद्रवंशी समाज के हीरो बने नीतीश: प्रमोद

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मगध नरेश जरासंघ को सम्मान देकर वे देशभर के चंद्रवंशी समाज के लोगों के हीरो बन गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोग बहुत दिनों से महाराज जरासंघ को शासकीय सम्मान मिलने के इंतजार में थे। प्रमोद के अनुसार मुख्यमंत्री ने उन्हें उस स्थान को भी दिखाया जहां स्मारक बनाने का निर्देश दिया है। यह स्थान जरासंध महाराज जी के अखाड़ा के बगल में है। सबसे खुशी की बात यह है कि घोषणा करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने समारोह को तय सीमा के भीतर बनाकर तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है और कहां है कि वे इस काम की खुद निगरानी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कल की थी घोषणा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी 27 नवंबर को विश्व प्रसिद्ध धर्मस्थल राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर में गंगाजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करते हुए जरासंध स्मारक बनाने की घोषणा की थी। नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार नालंदा जिले के प्राचीन शहर राजगीर में मगध नरेश जरासंध का स्मारक बनाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ‘जरासंध का अखाड़ा’ (जरासंध का युद्ध का मैदान) के संरक्षित स्थल का ठीक से रखरखाव नहीं कर रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

8 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

16 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago