
पटना संवाददाता : पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने लवली आनंद, रमई राम समेत महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार आएगी तो नियोजित शिक्षकों को नियमित बना देंगे और बुजुर्गों की पेंशन 400 से बढ़ाकर 1000 रुपए कर देंगे. तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बेरोजगारों की भरमार है मगर मोदी जी को बेरोजगारी नहीं दिख रही है. उन्होंने दोहराया कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे तो सबसे पहले 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे.
तेजस्वी ने लोगों से पूछा कि ऐसे लोगों को क्या आप लोग चुनेंगे जो कोरोना काल में 144 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला? कोरोना के दौरान लोग परेशान रहे और प्रधानमंत्री दिल्ली में और मुख्यमंत्री पटना में अपने घर से नहीं निकले. उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान दिल्ली से बिहार तक देखे नहीं क्या बुरा हाल कर दिया लोगों का? जितने लोग कोरोना से नहीं मरे उससे ज्यादा सड़कों पर मर गए. भूख से मर गए. कटकर मर गए. दब कर मर गए.
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More