पॉलिटिक्स

बिहार में अंतिम चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, विधानसभा अध्यक्ष सहित 11 मंत्रियों के भाग्य का होगा फैसला

NewsNLive Desk: बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान वालों क्षेत्रों में गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन चुनाव प्रचार को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। चुनावी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बीजेपी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचे हैं। इसके अलावा एनडीए ने प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई क्षेत्रों में प्रचार के लिए निकले हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई नेता चुनावी रैली कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण के चुनाव में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी, सरकार के 11 मंत्रियों सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। सुपौल से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, केवटी से राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बोचहा से पूर्व मंत्री रमई राम, सहरसा से लवली आनंद सहित कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 1204 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

8 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

16 hours ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 day ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

2 days ago

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

3 days ago