बिजनेस

दरभंगा के पोलो मैदान में शुरू हुआ खादी मेला-सह-उद्यमी बाज़ार

  • जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

दरभंगा : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय खादी मेला सह उद्यमी बाजार का शुभारंभ आज दरभंगा के लहेरियासराय के पोलो मैदान में हुआ। मेले का उद्घाटन दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा किया गया। मौके पर जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर तक चलने वाले इस मेला में पूरे राज्य की 115 खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों ने भाग लिया है। साथ ही खादी, हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट, हस्तशिल्प, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पी०एम०ई०जी०पी०, जीविका समूह एवं दूसरी संस्थाओं का स्टॉल लगाया गया है। हर काउंटर पर बिहार उत्पादित अलग-अलग हस्त निर्मित एवं आधुनिक उत्पादों की बिक्री की जा रही है जो उपभोक्ताओं को काफ़ी आकर्षित कर रही है। दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर उपभोक्ता खादी मेला में आकर खादी वस्त्रों की बिक्री पर छूट का लाभ उठा सकते हैं।
यह मेला प्रतिदिन ग्राहकों के लिए सुबह 10:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा।
बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि खादी मेला में गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, भागलपुर, गया, बांका सहित राज्य के सभी जिलों की खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं ने भाग लिया है।
मेला में हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट की 60 संस्थाओं द्वारा बिहार में उत्पादित अपने उत्कृष्ट सामग्रियों के साथ भाग लिया गया है। इस मेला का मुख्य उद्देश्य खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों का प्रचार-प्रसार तथा उत्पादकों को बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक बिक्री हो सके एवं इससे जुड़े कामगारों को प्रोत्साहन मिले।
खादी और ग्रामोद्योग पूरे देश के साथ बिहार में भी करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। इसके लिए आज हमलोगों को खादी के प्रति संकल्प लेने का दिन है, हमसब मिलकर खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लें, की कम-से-कम खादी का एक वस्त्र हर घर में हो, ताकि राज्य के हजारों बुनकरों एवं युवाओं को रोजगार मिल सके।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में खादी के प्रचार-प्रसार हेतु मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, भागलपुर, राजगीर, भभुआ एवं बक्सर में खादी, मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग रू0-3.50 करोड़ की बिक्री हुई।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago