बड़ी खबर

करवा चौथ के पहले घर से गायब हुई विधायक की पत्नी

Bharat varta desk:

आज देशभर में सुहागन महिलाएं करवाचौथ का पर्व मनाने के लिए अपने पतियों के पास रहना चाहती हैं लेकिन इसी करवा चौथ के मौके पर यूपी के सुल्तानपुर में भाजपा विधायक की पत्नी ही घर से लापता हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुल्तानपुर के लंभुआ से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा की पत्नी मंगलवार सुबह घर से अचानक गायब हो गईं। विधायक के बेटे ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक विधायक सीताराम वर्मा का गाजीपुर सेक्टर-8 में घर है। यहां उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा (65) परिवार के संग रहती हैं। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो उनके बेटे ने पिता को खबर दी। खबर मिलते ही बीजेपी विधायक लखनऊ पहुंचे। इस बीच बेटे ने गाजिपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस विधायक की पत्नी की तलाश कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

1 day ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

2 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

4 days ago