पॉलिटिक्स

जेडीयू ने हरिवंश पर हमला बोला


Bharat varta desk:

जेडीयू सांसद एवं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जाने को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसको लेकर खासकर जनता दल यू के भीतर खलबली मची हुई है।


जेडीयू ने हरिवंश को अवसरवादी बताते हुए जमकर निशाना साधा है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हरिवंश ने लेखनी और जमीर बेची है. पत्रकारिता जगत को भी कलंकित किया है.प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि पत्रकारिता जगत से शुरुआत करने वाले हरिवंश को जदयू ने उच्च सदन में भेजा था. जब संसद कलंकित हो रहा था,तब हरिवंश वहां मौजूद थे.उन्होंने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति को भी इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया. हरिवंश ने पद के लिए बौद्धिकता की जमीर बेच दी. जब पार्टी ने तय कर दिया कि किसी को भी उस कार्यक्रम में नहीं उपस्थित होना है. उसके बावजूद हरिवंश उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. वहीं सभापति उपराष्ट्रपति को भी नहीं बुलाया गया.उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया क्या कार्रवाई करते हैं. वह तो बाद की बातें हैं.
बता दें कि हरिवंश ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में स्वागत भाषण दिया और राष्ट्रपति के संदेश को पढ़ा था जबकि जनता दल यू के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 19 दलों ने कार्यक्रम का बायकाट किया था। इसके बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा था कि वह हरिवंश के माध्यम से भाजपा से संपर्क में हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

18 hours ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

3 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

4 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

5 days ago