पॉलिटिक्स

चिराग से मिले तेजस्वी के दूत श्याम रजक, तेजस्वी और चिराग की राजनीतिक निजदीकिया बढ़ी

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : लोजपा में बड़ी टूट व चाचा पशुपति गुट के अलग होने के साथ ही चिराग पासवान जैसे ही अकेले पड़े, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी ने उनकी तरह दोस्‍ती का हाथ बढ़ा दिया। चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच विवाद के चलते बिहार में दलित राजनीति भी उलझ गई है। महागठबंधन की ओर से जहां चिराग को ऑफर मिल रहा है। वहीं, पारस को जदयू से नजदीकियां की वजह से केंद्रीय मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री जगह मिल गया है। इस बीच राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्याम रजक ने चिराग पासवान से मुलाकात करना तेजस्वी-चिराग के बीच बढ़ती नजदीकी बताई जा रही है।

तेजस्वी यादव और चिराग पासवान के बीच सियासी निजदीकियां बढ़ने लगी है l अब धीरे-धीरे इस बढ़ती नजदीकियों को सियासी अमलिजमा पहनाने की कायवाद भी शुरू होने लगी है। अब खुलकर तस्वीरे सामने दिखाई दे रही है। इसी कड़ी मे शनिवार देर शाम राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्याम रजक ने दिल्ली में चिराग पासवान के आवास पर उनसे मुलाकात की। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भविष्य के सियासी रणनीति पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने विशेष रूप से श्याम रजक को दूत बनाकर भेजा था, जिसमें तेजस्वी और चिराग की भविष्य की सियासी संभावनाओ पर चर्चा और उसे अमलिजमा पहनाने की मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ होगा। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा के दौरान खगड़िया में राजद के अलौली विधायक रामवृक्ष सदा, राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन ‘पप्पू,’ ने चिराग से बंद कमरे में बात की थी। राजद विधायक ने चिराग से कहा था कि आपसे आग्रह है, तेजस्वी के संग कंधे से कंधे मिलाकर चलिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

9 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago