
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी जोरों पर है। आयोग ने मुखिया से लेकर जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव चिन्ह जारी कर दिए हैं। जहां मुखिया के लिए 36 चुनाव चिन्ह तय किये हैं वही जिला परिषद सदस्य के लिए 20 चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं।
मुखिया के लिए 36 चुनाव चिन्ह
मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए बैगन, ब्रश, चिमनी, कैमरा, मोमबत्तियां, काठगाड़ी, ब्लैक बोर्ड, मोतियों की माला, ढोलक, कलम और दावात, टेंपु, पुल, गाजर, बाल्टी, मोर, हंसिया, जग, केतली, कुंआ, सेव, डीजल पंप, सीटी, चुड़यां, टोकरी, जंजीर, टेलीविजन, ऊंट, किताब, तोता, वायुयान, उगता हुआ सूरज, खजूर का पेड़, पपीता, टॉफी, छड़ी, मोबाईल सिंबल तय किया गया है।
जिप सदस्य के लिए 20 चिन्ह
वहीं जिला परिषद सदस्य के लिए 20 चिन्ह तय किये गए हैं। उनमें अंगुर का गुच्छा, सिलाई की मशीन, स्लेट, मछली, वैन, मेज, टेबुल लैंप, गैस का चूल्हा, पतंग, लेडी पर्स, लेटर बॉक्स, ताला और चाबी, मक्का, आरी, कांच का गिलास, हारमोनियम, टोप, जलता हुआ दीया, प्रेशर कुकर, रेल का इंजन शामिल हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More