कला -संस्कृति

खादी मेला में स्वच्छता जागरूकता अभियान, लोकगायिका नीतू नवगीत ने जगाया स्वच्छता का अलख

  • सबसे बड़ा है गहना, साफ रहना
  • उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : गांधी मैदान में आयोजित खादी मेला में आने वाले लोगों के बीच लोक गायिका और पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने स्वच्छता का अलख जगाया। मेला आने वाले लोगों से उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को जितनी खादी पसंद है उतना ही स्वच्छता भी पसंद है। स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा महात्मा गांधी के विचारों से ही मिली है। उन्होंने कई लोकगीत गाकर पटना वासियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इन गीतों में घर-घर अलख जगायेंगे पटना को स्वच्छ बनाएंगे,सबसे बड़ा है गहना, साफ रहना, उत्तम दवा है सफाई बापू का कहना जैसे गीत भी शामिल रहे। बिहार के कई प्रसिद्ध साहित्यकारों ने भी डॉ नीतू कुमारी नवगीत के साथ पटना की स्वच्छता पर चर्चा की। वरिष्ठ साहित्यकार ममता मेहरोत्रा, श्वेता गजल, पूनम सिन्हा श्रेयसी, राज कांता,मोईन गिरडिहवी, रेखा मिश्रा भारती,रूबी भूषण, डॉ इंदु उपाध्याय, अब्बास रिजवी आदि ने स्वच्छता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया और सबको स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago