
पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधान पार्षद डॉ संजय मयूख ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर कल शनिवार, 09 जुलाई को पटना पहुंचेंगी. सुबह 9 बजे पटना एयरपोर्ट पर उनका आगमन होगा. इसके पश्चात स्मृति ईरानी सुबह 09:30 बजे फुलवारी हाईस्कूल के पास आंगनबाड़ी सेंटर पहुंचेंगी और वहां का जायजा लेंगी. तत्पश्चात् पूर्वाह्न 10:30 बजे वे गांधी मैदान अवस्थित ज्ञान भवन में एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगी. दोपहर 01:30 बजे छज्जू बाग़ में एक ‘One Stop Centre’ पर जाने के पश्चात वे अपराह्न 3 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगी. शाम 05 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगी.
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More
Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More