राज्य विशेष

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ. मनीष रंजन ने राज्य के सभी उपायुक्तों को लिखा पत्र, ग्रामीण विकास की योजनाओं पर करें फोकस

रांचीः गरीबी उन्मूलन और आजीविका संवर्द्धन की राज्य सरकार की प्राथमिकता को गति देने में जुटा है ग्रामीण विकास विभाग। इसे लेकर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डा. मनीष रंजन ने राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है। निर्देशित किया है कि झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय के लिए आवश्यक कारवाई करें। उसमें समूहों को बैंक ऋण से जोड़ना, पुराने समूहों की ऋण निकासी कराने तथा सखी मण्डल की उद्यमी सदस्यों को मुद्रा ऋण उपलब्ध कराना शामिल है।
सचिव ने आरसेटी अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को स्व-रोजगार हेतु बैंक ऋण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। कहा है कि इससे लोग आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, पीएमजेएवाई तथा अटल पेंशन जैसी बीमा योजनाओं के अंतर्गत समूहों के सदस्यों को नामांकित कराने को भी कहा है। साथ ही सखी मण्डल की सदस्यों में से बीसी. सखी का चयन कर सभी ग्राम पंचायतों में स्थापित करने, जिला में बीसी. चैनल के माध्यम से समुदाय आधारित संगठनों, समूह, ग्राम संगठन आदि में लेन-देन को बढ़ावा दें। जिला अंतर्गत तीन आजीविका संसाधन केंद्र तथा सभी प्रखंडों में एक-एक चूजा हार्डनिंग केंद्र स्थापना पर बल देने को कहा गया है।
ग्रामीण विकास को गति देने के लिए सचिव ने वन धन केन्द्रों द्वारा खरीदे जाने वाले लघु वनोपज को झामकोफेड संस्था द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय कराने को कहा गया है। वन धन केन्द्रों, उत्पादक समूहों तथा ग्रामीण सेवा केन्द्रों के लिए प्रखण्ड स्तर पर कार्यालय-सह-भंडारण कक्ष के लिए उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने के अलावा एनआरईटीपी के संकुल संगठनों को झारखण्ड सेल्फ सपोर्टिंग को-ऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट, 1996 के अंतर्गत पंजीकृत कराने पर भी बल दिया गया है। वहीं टीएचआर के अंतर्गत सामग्री का उचित दर पर क्रय, पैकेजिंग एवं सुचारु रूप से वितरण करने में सहयोग करने के लिए सचिव ने कहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

1 day ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

2 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

3 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

3 days ago